
रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन मिली सूचना के आधार पर डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई चौक, सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एलवेस्टर के मकान में अवैध जुआ बहुत दिनों से चल रहा है। सूचना के आलोक में 05.06.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर रॉची एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची के निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी डोरण्डा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुसई चौक सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एलवेस्टर के मकान में उत्तम महतो ,बिद्ध तिर्की , अजय तिर्की , विजय तिर्की , राहुल कच्छपस. जेवियर लकड़ा , शुभम कुमार ,परवीन कुमार ,अवधेश पाण्डेय , संजीत कुमार राम को जुआ खेलते हरे रंगे हाथ पकड़ा गया। तत्पश्चात् इनलोगों के पास से तलाशी के क्रम में कुल नगद 53,000 रूपए, तास की पत्ते एवं गड्डी, मोटर बुलेट साईकिल एवं मोबाइल को विधिवत्त् बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल नगद 53,000 रुपये,मोबाइल 06 पीस,रॉयल इनफिल्ड बुलेट-01 बरामद किया।
छापामारी दल में शामिल पप्लिस पदाधिकारी एवं कर्मी:
दीपिका प्रसाद, पुनि सह थाना प्रभारी, डोरण्डा, पुअनि रितेश कुमार पाण्डेय,सअनि सुऐब अहमद खान, सअनि सुखदेव रजक,सअनि अमीन मराण्डी,सअनि दारिश्वर उराँव, सअनि सुमाई मराण्डी आदि शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


