पंजाब । पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 10 से ज्यादा घायल हुए हैं. इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फिरोजपुर के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल में परिजन पहुंच गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. 9पुलिस ने बताया कि पिकअप में सवार लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे. स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से महिंद्रा पिकअप पर सवार होकर एक परिवार और उसके रिश्तेदार करीब 25 से 28 लोग बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद फूल तारने के लिए अमृतसर जा रहे थे. तभी जंगावाला मोड़ के पास हुसैनशाह वाला गांव के पास ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जो रोड किनारे पड़ी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *