पटना: बिहार में सत्ता और विपक्ष के बीच सुरक्षा घेरे के मुद्दे पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद उनके बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष यादव ने भी अपनी सुरक्षा सरकार को वापस लौटा दी है। बिहार में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा इसी साल जनवरी में समीक्षा के बाद घटा दी गई थी। जनवरी 2026 में समीक्षा के बाद तेजस्वी यादव की Z सिक्योरिटी को कम करते हुए इसे Y प्लस कर दिया गया था। तब से तेजस्वी Y प्लस सुरक्षा घेरे में थे। लेकिन माता-पिता के ताजा कदम के बाद तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस लौटा दी है। तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगी Y प्लस सिक्योरिटी टीम पटना वापस आ गई है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी की सुरक्षा में तैनात कई सिक्योरिटी जवान पटना वापस आ गए हैं। एक तरह से तेजस्वी यादव ने लालू यादव और राबड़ी देवी के बाद सुरक्षा का ‘बॉयकॉट’ कर दिया है। इसे राजद की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा घटाने की कार्रवाई बदले की नीयत से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *