
पटना । पटना स्थित अपने कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद, प्रसिद्ध शिक्षक फैसल खान (खान सर) ने कानूनी रास्ता अख्तियार किया है. वह आत्मसमर्पण करने के लिए पटना के सिविल कोर्ट पहुंचे. फैजल खान को किसी ने कोर्ट पहुंचते हुए नहीं देखा क्योंकि कोर्ट के अंदर मीडिया के जाने पर रोक है. सूत्रों के मुताबिक, सिविल कोर्ट में अनुराग वर्मा की अदालत में खान सर अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं. यह कदम उनके कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और उसके बाद पटना के कदमकुआं पुलिस थाने द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (FIR) के मद्देनजर उठाया गया है. यह FIR हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई है.


