रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच झामुमो ने एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का कहना है कि देर शाम तक दूसरे प्रत्याशी की भी घोषणा हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने वाले थे लेकिन उससे पहले ही झामुमो ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस में तनातनी बरकरार है। बैद्यनाथ राम का नाम राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के रुप में अप्रत्याशित है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। बैद्यनाथ राम 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *