धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में फायरिंग होने की सूचना है। जिसमें 2 लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम राजकुमार बताया जाता है। वही बरवाअड्डा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय लोगों की माने तो बुधवार को एक जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। जिसमें गोलीबारी की घटना घटी। जिसके बाद मौके पर मौजूद 1 को गोली लगने की बात सामने आई है। एक घायल की अस्पताल आने के क्रम में मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर बताया जा रहा हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *