
सरयू राय की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा की प्रतियुक्त विधान समिति की हुई बैठक
लोहरदगा । सभापति सरयू राय (माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी) की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा की प्रतियुक्त विधान समिति की बैठक आज परिसदन लोहरदगा में हुई। बैठक में रोजगार गांरटी अधिनियम सूचना का अधिनियम,सेवा की गारंटी अधिनियम,भोजन का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम,बाल अधिकार सरंक्षण आयोग अधिनियम समेत अन्य विभागों के अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इसमें सभी पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों के सूचना पटट् पर अपने विभाग द्वारा प्रदत् सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने और जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर में एक सूचना सेवाओं से संबंधित प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर समिति के सभापति सरयू राय ने कहा कि सेवा की गारंटी किसी भी व्यक्ति का अधिकार होता है। जब वह किसी सेवा के लिए आवेदन देता है तो उसे अधिनियम अन्तर्गत निर्धारित समय में सेवा प्राप्त हो जानी चाहिए लेकिन अक्सर आम जन को अधिनियमों की जानकारी नही होती हैं। इसमें जनजागरूकता का भी अभाव है। लोगों का अधिक से अधिक अधिनियमों की जानकारी हो इसके लिए सभी स्तर से प्रयास होना चाहिए। अगर व्यक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत सूचना मांगता है तो उस व्यक्ति को तय समय के उसी कार्यालय स्तर से ही जवाब मिल जाना चाहिए। अगर व्यक्ति को तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो अधिनियम अंतर्गत नियमानुसार दण्ड का भी प्रवधान किया गया है। बीते दिनों लोहरदगा जिला में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति व आमलोगों के घरों को हुए नुकसान के उपरांत दिये गये मुआवजा की समीक्षा की गई व छूटे गये लोगों को भी इसका लाभ देने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लोहरदगा को नगर परिषद क्षेत्र में सुखा व गीला कचरा का उठाव कर उसका समुचित विस्तारण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लोहरदगा द्वारा डोर-टू-डोर कचरा का उठाव उपलब्ध वाहन व नालियों की साफ-सफाई से संबंधित जानकारी माननीय सभापति को दी गई। माननीय सभापति द्वारा लोहरदगा जिला में सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। बारिश के मौसम से पहले शहर के नालियों के साफ-सफाई व जलजमाव की स्थिति की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। खनन विभाग से लोहरदगा जिला में संचालित बॉक्साईड माईन्स के साईट,पत्थर खनन के साईट,बालू घाटों की संख्या की जानकारी प्राप्त की गई। सभी पदाधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों में जनता की शिकायत से संबंधित पंजी संधारित करने का निर्देश दिया गया।आज की बैठक में जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक देवेन्द्र कुँवर, उपायुक्त डॉ ताराचंद,पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी,उपविकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,अपर समाहर्ता जितेन्द्र मुण्डा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग,अनुमण्डल पदाधिकरी अमित कुमार,डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, समेत जिला/प्रखण्ड/अंचल स्तर के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


