बरही । बरही में सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य व खाद्य विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता मध्य प्रदेश जाने के दौरान बरही स्थित लोकनायक फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने रुके। जहां कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ओबीसी कांग्रेस जिला महासचिव सुनील साहू जिला सचिव विकास साहू कांग्रेस नेता बीरबल साहू, राजू राणा, सुधीर रजक, सिकन्दर साव, सूरज साहू के मौजूदगी में स्वागत किया गया। मौके पर मध्य प्रदेश राज्य के पर्यवेक्षक बनाए जाने पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य व खाद्य मंत्री बना गुप्ता को बधाई दी गई। मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता विपक्ष के जननायक राहुल गांधी और संगठन प्रभारी केसी वेणु गोपाल झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर 10 दिवसीय संगठन प्रवास दौरे पर जा रहा हूं। वहीं कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने स्थानीय कांग्रेस संगठन पर विशेष चर्चा करते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *