बेंगलुरु । बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के शीर्ष मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसले भी शामिल हैं. जब उन्हें गिरफ्तार किया गया, तब वे एयरपोर्ट जा रहे थे. इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए से जुड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL जीत का जश्न बुधवार को उस समय मातम में बदल गया, जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए. इस हादसे के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले भी शामिल हैं. इसके अलावा, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के दो बड़े अधिकारी सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयरामफरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, निखिल सोसले को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुंबई जाने की कोशिश कर रहे थे. बाकी तीन गिरफ्तार लोग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हैं, जिसने इस जश्न का आयोजन किया था. पुलिस ने बताया कि KSCA के दोनों अधिकारियों को उनके घरों में नहीं पाया गया और उनकी भी तलाश जारी है. यह हादसा बुधवार शाम को हुआ, जब RCB की IPL 2025 की जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास जमा हुए. RCB ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी. जश्न के लिए स्टेडियम के बाहर एक विजय परेड और समारोह की योजना थी, जिसके लिए RCB ने X पर एक पोस्ट डालकर मुफ्त पास की घोषणा की थी. लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण हालात बेकाबू हो गए. स्टेडियम की क्षमता 35,000 थी, लेकिन करीब 2-3 लाख लोग जमा हो गए, जिससे भगदड़ मच गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *