अनगड़ा :- बेती स्थित पैना पहाड़ मेला में गुरुवार को काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी तीन दशक पूर्व पैना पहाड़ जंगल उजाड़ हो गया था। बाद में ग्राम वन प्रबंधन समिति व संरक्षण समिति बेती व बिसा के सदस्यों व ग्रामीणों की जागरूकता से जंगल संरक्षण की कवायद के तहत पूरा संगल समृद्ध हुआ | चारों तरफ हरे-भरे पेड़ वह हरियाली छाई है | जंगल बचाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रतिवर्ष 5 जून को पैना पहाड़ में विश्व पर्यावरण मेला का आयोजन किया जाता है | इस वर्ष 32वां विश्व पर्यावरण मेला का आयोजन हुआ | ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने पूर्व केंद्रीय सह पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड अर्जुन मुंडा भी मेला देखने पहुंचे हैं | एक साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों को नाचते गाते देख वे भी स्वयं मादर उठाकर नाचने लगे | इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा हमें प्रकृति संतुलन के लिए प्रत्येक साल पौधारोपण करना होगा | मेला में प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों नितेश कच्छप इग्नेश की टीम ने एक से एक रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया | अध्यक्षता वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो सत्यदेव मुंडा व संचालन अजय आर्य ने किया | मेला समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया | विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भाजपा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा अमर चौधरी शामिल हूए | इस अवसर पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा सुनील महतो संजय नायक आयोजन समिति के अध्यक्ष सोहन मुंडा मुखिया मज्योति देवी पसंस मनेश्वर मुंडा उपमुखिया संजय भोगता लालजी बेदिया प्रभु दयाल बड़ाईक अरुण मुंडा उमेश कुमार बड़ाईक राजेंद्र मुंडा विजय मुंडा अशोक बेदिया सविता देवी अजय करमाली अजय मुंडा गांधीया करमाली उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *