नई दिल्ली । आईपीएल 2025 का फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने बाजी मार ली. 17 सालों का इंतजार समाप्त हो गया. विराट कोहली ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है. पंजाब किंग्स को दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले उसे 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. रजत पाटीदार ने 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 25, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 24-24 रन बनाए. रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से 17 और फिलिप साल्ट के बल्ले से 16 रन निकले. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और कायेल जेमीसन ने 3-3 विकेट लिए. युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख और अजमतुल्लाह उमरजई ने 1-1 विकेट झटके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *