
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् (झारखंड कैबिनेट) की बैठक बुधवार 4 जून 2025 को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह सूचना दी है. विभाग ने कहा है कि झारखंड कैबिनेट की बैठक 4 जून को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने की उम्मीद है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


