
हुसैनाबाद : पलामू जिला के विश्रामपुर व पांडू के सीमावर्ती हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के माहुर, मंगरदह व. सर्वाधिक उग्रवाद प्रभावित महुडंड से लगे जंगल में सोमवार की देर शाम पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ओर से चली घंटों गोलीबारी में चली मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के माहुर गांव निवासी नक्सली तुलसी भुईंया मारा गया। दूसरे दिन मंगलवार को सीआरपीएफ के टीम के साथ पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में जारी सर्च अभियान में तुसली का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी के सहित काफी संख्या में पुलिस जवान भी शामिल थे। साथ ही घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल भी पुलिस ने बरामद की है। मोहम्मदगंज व हैदरनगर के समीवर्ती सीताचुंआ इलाके में नक्सली कमांडर तुलसी भुईंया के मारे जाने के अलावे 15 लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी दस्ता के टॉप नक्सली नितेश यादव को भी गोली लगने व अन्य नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है। जिसकी तलाश सुरक्षा बलों के साथ जंगलों में दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी है। हालांकि दूसरे
दिल सर्च अभियान में मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पर्याप्त बल इस अभियान में मंगाये गये हैं। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने आसपास के संपूर्ण इलाके की घेराबंदी कर ली है। इस मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय गोदराम की भी उपस्थिति बतायी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को मिली खुफिया सूत्रों से सूचना के बाद नक्सलियों के विरुद्ध सोमवार की शाम हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों में सर्च अभियान शुरु की थी। इस दौरान दोनों के बीच सीताचुंआ में भिड़ंत के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


