मांडर। मांडर थाना परिसर में पिछले कई दिनों/हफ्तों से अत्यधिक लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के कारण न केवल पुलिस कर्मियों को कार्य करने में असुविधा हो रही है, बल्कि कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वायरलेस संचार व्यवस्था आदि आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। यह स्थिति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत बाधक सिद्ध हो रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि महीनों से लो वोल्टेज के कारण झेल रहे हैं जिसके कारण वायरलेस संचार व्यवस्था आदि आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। यह स्थिति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत बाधक हो रही है। वहीं विधुत विभाग के कनीय अभियंता आशीष कुमार मुंडा ने बताया कि थाने में लो वोल्टेज की समस्या का जानकारी मिली है, 2 से 3 दिनों के अंदर लो वोल्टेज की समस्याओं मैं सुधार विभाग के द्वारा कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *