
कैरो(लोहरदगा): प्रखण्ड के स्व शिव प्रसाद साहू मेमोरियल भवन कैरो में 25 मई रविवार को नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष बुधवा उराँव की अध्यक्षता में प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।मौके पर सर्वप्रथम नव मनोनित प्रखण्ड अध्यक्ष का स्वागत किया गया उसके बाद गहन विचार विमर्श,कार्यकर्ताओ से राय सुमारी के बाद सर्वसम्मति से प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया।
विदित है कि 19 मई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन सृजन वर्ष 2025 के निमित लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों का कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर एक सप्ताह के अंदर 02 उपाध्यक्ष एवम 09 महासचिव चयन कर अनुमोदन हेतु सूची प्रदेश संगठन को भेजने का निर्देश दिया था।
इसी आदेश का अनुपालन करते हुए महताब आलम और नाजिम आलम को प्रखंड उपाध्यक्ष चयन किया गया वहीं प्रखण्ड महासचिव के लिये राममोहन उराँव,मोइन खान,ललित महतो,अनवर अंसारी,युनुश अंसारी, फूलकुमार भगत,प्रकाश उराँव,जोरावर खान,प्रवीण पांडेय का चयन किया गया।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों ने दिए गए जिम्मेवारी को निभाने व पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित मे कार्य करने की बात कही।मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अल्ताफ अंसारी,शरत कुमार विद्यार्थी,किशोर भगत, मुस्लिम अंसारी,मुनी उराँव,रामप्यारी उराँव,सहजादी खातून सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
