रांची  झारखंड में मौसम बदल गया है। गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर बारिश हो रही है। हवा भी चल रही है और बादल गरज रहे हैं। बारिश और हवा के चलते तापमान गिर रहा है। रविवार को चार जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मई में कई सालों बाद ऐसा मौसम हुआ है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को तेज बारिश के साथ हवा चलने की संभावना जताई साथ ही, बिजली गिरने की भी आशंका है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 31 मई तक राज्य में बारिश से मौसम ठंडा रहेगा। राजधानी रांची में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो, धनबाद और लोहरदगा में यह 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लातेहार में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 28 मई तक रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत पूरे राज्य में 31 मई तक तेज हवा, बारिश और बादल गरजने की संभावना है। कोल्हान में कुछ जगहों पर हवा की गति सामान्य से ज्यादा हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *