अनगड़ा। जसपुरिया मजदूर संघ का रविवार को गेतलसूद में गठन किया गया। गठन को लेकर आसपास के गांव से मजदूरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता सीताराम मुंडा ने की। संचालन जैलेन्द्र कुमार ने किया। निर्णय हुआ कि मजदूरों के हित में, रोजगार उपलब्ध कराने व क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए जसपुरिया मजदूर संघ का गठन किया गया। संघ की अगली बैठक में संघ का विस्तार किया जाएगा। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मजदूर संघ के गठन का उददेश्य भविष्य में गेतलसूद रियाडा भूमि मे खुलनेवाले फैक्टरी में आसपास के कुशल/अकुशल मजदूरों को समायोजित करना है। इससे क्षेत्र से पलायन रूकेगा। सभी मजदूरों का पंजीयन कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर रांची विवि के मनोनीत सीनेट मेंबर प्रो. सत्यदेव मुंडा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय नायक, बिगेश्वर महतो, बिनोद चौधरी, कामेश्वर महतो, शिकारी महतो, कमलाकांत मुंडा, गणेश लोहरा, अजय राज, वरूण ठाकुर, द्वारिका प्रजापति, मनसू मुंडा, जयप्रकाश गोस्वामी, तीरथनाथ महतो, वासुदेव गोस्वामी, बटेश्वर गोस्वामी, कृष्णा साहू, वीचा उरांव आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *