
रांची। आईएएस अधिकारी विनय चौबे से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनको कोर्ट में पेश कर दिया गया है। बता दें कि एसीबी की टीम ने लंबी पूछताछ के बाद विनय चौबे को किया गया। गिरफ्तारी से पहले विनय चौबे का मेडिकल जांच किया गया था। बता दें कि एसीबी की टीम उन्हें सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से अपने कार्यालय ले गई थी। विनय चौबे पर यह आरोप है कि उनके कार्यकाल में नई उत्पाद नीति के जरिए छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट ने झारखंड में घोटाला किया। इस मामले में झारखंड एसीबी ने सरकार की अनुमति से PE दर्ज की थी, जिसके बाद अब नियमित प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ईडी ने पहले इसी घोटाले में कार्रवाई करते हुए झारखंड कनेक्शन का खुलासा किया था। अक्टूबर 2024 में ईडी ने विनय चौबे और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। विनय चौबे ने पहले खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि उत्पाद नीति सरकार की मंजूरी से लागू हुई थी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



Palamu Jharkhand