
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 12 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की मूड बना लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वे राष्ट्रीय महाधिवेशन में झारखंड के बाहर और पड़ोसी राज्यों में संगठन विस्तार और गंभीरता से पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया। पार्टी चाहती है कि इंडिया गठबंधन के बैनर तले वो बिहार में चुनाव लड़े।
वहीं अप्रैल महीने में बिहार में महागठबंधन की तीसरी बार हुई बैठक और 21 सदस्यीय समन्वय समिति में झामुमो को जगह नहीं मिलने से आहत है और उसके सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। बिहार के सीमावर्ती सीटों पर झामुमो की दावेदारी कर रही है जिसमें मनिहारी, तारापुर, चकाई, बांका, ठाकुरगंज,कटोरिया, झाझा, रूपौली, बनमनखी, जमालपुर और धमदाहा जैसी सीटों पर दावेदारी कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY
