
रांची। झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। कल तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। अगले तीन दिनों तक इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार उत्तर-पश्चिम में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है। रविवार को राजधानी रांची, देवघर, गोड्डा, बोकारो सहित राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 21 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवा के झोंके, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY
