
अनगड़ा। मृत लाइनमैन नागेश्वर बेदिया(26) की विधवा सगीता देवी को संवेदक जय माता दी कंस्ट्रक्शन ने रविवार को नकद पचास हजार रूपया मुआवजा राशि का भुगतान किया। कुल तीन लाख रूपया का मुआवजा भुगतान किया जाएगा। ज्ञात हो कि 16 मई को गेतलसूद के जाराटोली निवासी लाइनमैन नागेश्वर बेदिया की मौत चड़री बाजार नामकुम में बिजली पोल से गिरकर हो गई थी। शनिवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव पीड़ीत परिवार से मिले थे। मौके पर संवेदक से बात कर मुआवजा भुगतान करने को कहा गया था। आज मुआवजा राशि का भुगतान जैलेन्द्र कुमार व संवेदक जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि पंकज कुमार साहू ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की संवेदक की ओर से शेष ढाई लाख रूपया का चेक पीड़ीत परिवार को दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी संगीता देवी को कंपनी दिहाड़ी मजदूरी का भुगतान करते रहेगी |मौके पर करमु बेदिया मनोज बेदिया संदीप बेदिया सुरेश बेदिया बबिता देवी सुबनती देवी आसाराम बेदिया उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


