रांची। झारखंड के 12 जिलों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई से राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 16 मई को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना है। 17 मई को भी राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 18 और 19 मई को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

पलामू राज्य का सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक गर्म पलामू जिला रहा। यहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी और मंगलवार को ही जमशेदपुर में सबसे अधिक 25 मिमी मीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में 15 मई की दोपहर से मौसम में बदलाव होगा, जो 18 मई तक जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *