लातेहार । लातेहार में शुक्रवार को एक युवक की उसके ही चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव की है। दोनों ही रात में गांव के ही एक युवक की बारात में गए थे और सुबह यह वारदात हुई। आरोपी को लोगों ने पिस्टल लहराते भागते हुए भी देखा। मृतक की पहचान उपेंद्र उरांव (32) पिता कालेश्वर उरांव के रूप में हुई है। वह जालिम कला, जोभिया, लातेहार का रहने वाला था। वहीं, आरोपी अमृत उरांव फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर हल्की बहस हुई थी। गुरुवार की शाम जोभिया गांव के पड़या उरांव के पुत्र अमन उरांव के घर से चंदवा के सोंस गांव में शिव मंगल उरांव के घर बारात गई थी। बारातियों में अमृत और उपेंद्र भी शामिल थे। रात में शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह अमृत उरांव, उपेंद्र उरांव को शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया। वहां कनपटी में सटाकर एक गोली मार दी। गोली लगते ही उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए भाग गया। गांव के लोगों ने उसे भागते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। इधर, घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन का आठ साल का एक बेटा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *