
अनगड़ा :- थाना क्षेत्र के गेतलसूद बुकी में बराती वाहन से एक बराती की मौत हो गई। बताया गया कि एक बाराती वाहन गेतलसूद तरफ से साकी अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में वाहन में बैठा बाराती वाहन से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुकरलाल करमाली पिता जगदीश करमाली गांव साकि बारिडीह रामगढ़ के रुप में की गई। सूचना के आलोक में भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री संजय नायक ने घटनास्थल से शव बरामद करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया | मौके पर प्रधान शिशु उरांव राजेश लोहरा सुधीर महतो संदीप लोहरा बबलू अंसारी सगीर अंसारी इजहार अंसारी उपस्थित थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
