
रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने बताया कि भारतरत्न डा बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन 14 और 15 अप्रैल दो दिवसीय झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13 वें केंद्रीय महाधिवेशन होने जा रहा है। इसी दौरान झामुमो के प्रति समर्पण भाव रखने वाले पार्टी का दामन थाम रहे हैं और सिलसिला अभी तक जारी है। दूसरे पार्टियों के बड़े बड़े चेहरे भाजपा, आजसू छोड़ कर झामुमो के विचार को स्वीकार कर रहे हैं। शनिवार को भी यही हुआ जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मे लोहरदगा से आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत के नेतृत्व मे मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी (केंद्रीय कार्यालय सचिव,आजसू पार्टी) के साथ हजारीबाग और रामगढ़ जिला के सैकड़ों आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए झामुमो परिवार मे स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। पार्टी की सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से विश्वास उरांव, अशोक लुगुन, अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी, नरेश साहू, महताब मिर्धा, बबलू खान, आयुष महतो, आकाश मेहता, सिंकू, राकेश ठाकुर, बाबूलाल नगेसिया, फूलदेव नगेसिया, मंगा नगेसिया, मंजूर अंसारी, परमेश्वर भगत, पंकज मिश्रा, विकास गिरी, बलराम साहू, कबीर अंसारी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी, सुनील नाग, अनुराग भारद्वाज, शकील अहमद, उदय दत्ता, ईशा भाई, बुद्धेश्वर उरांव, करमचंद्र उरांव, चंद्रेश उरांव, जोगेंद्र भगत, जूरा उरांव, अनूप सिन्हा, दीपक वर्मा, मोइन अंसारी, मुस्ताक अहमद, सेराज राजू, ऐनुल मीर, शेख शहाबुद्दीन, रिंकू खान, रोहन भगत लकड़ा, सुनील कुजूर, बबलू उरांव, संतोष उरांव के साथ अन्य सैकड़ों लोग रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
