
हजारीबाग । चरही चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट के फर्नेस में बुधवार की सुबह एक बार फिर ब्लास्ट होने से पांच मजदूर घायल हो गए। घटना स्पंज डिविजन के 4 फर्नेस में काम करने के दौरान अचानक भट्टी फट गई, जिससे पांच मजदूर आग में झुलसने से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में बीरेंद्र यादव, मो.चांद, बरुण, फूलचंद कुमार, नंदलाल कुमार शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए रांची सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। चार नंबर भट्टी फटने से बीरेंद्र यादव ऊपर काम करते हुए जंप लगा दी। इस क्रम में उसका पैर टूट गया। प्रबंधन का कहना है कि झुलसे हुए पांचों घायल खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलने पर चरही थाने की पुलिस भी जानकारी लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंची।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
