
रांची : शुक्रवार को रमज़ान का चांद नजर नहीं आया। दिल्ली के जामा मस्जिद के इमाम की तरफ से ऐलान किया गया कि रविवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा। शनिवार शाम चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का महीना शुरू हो जाएगा।दुनिया भर के मुसलमान साल के सबसे पवित्र महीने रमज़ान के पहले दिन की तैयारी कर रहे हैं। अर्धचंद्राकार चांद दिखने के साथ ही रमज़ान के महीने में रोज़ा रखा जाएगा। ऐसे में शनिवार को चांद दिखने की पूरी संभावना है। रमज़ान इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने की शुरुआत और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 29 से 30 दिनों के उपवास की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का बहुत महत्व है. यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है. इस पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमज़ान इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा (उपवास) रखते हैं. रोज़ा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, और इसका पालन हर बालिग़ और स्वस्थ मुस्लिम व्यक्ति पर अनिवार्य होता है.इस्लाम में रोजा रखने की परंपरा दूसरी हिजरी में शुरू हुई थी. पैगंबर मुहम्मद साहब के मक्का से मदीना प्रवास करने के एक साल बाद मुसलमानों को रोजा रखने का हुक्म आया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
