रांची,दिल्ली। झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने झारखंड सरकार की उपलब्धियां को सदन पर जब रखा तो पीठासीन घनश्याम तिवारी को भी सुन कर प्रभावित हुए और सदन में उन्हें यह कहना पड़ा कि सभी माननीय सदस्य सुने।
बताते चले की राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने सदन में दहाड़ मारते हुए बताया कि झारखंड गठन के बाद से 17 18 साल तक भाजपा का शासन रहा और इस बीच मानव तस्करी अपने चरम पर थी , करीब 15000 से अधिक झारखंड की बेटियों को दूसरे प्रदेशों में इसकी तस्करी किया गया, लेकिन जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार बनी तो तस्करी करने वाले जेल गए और तस्करी पर विराम लगा। इसके लिए महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईयां सम्मान जैसी योजना को शुरू किया गया। बता दें कि सांसद डा महुआ माजी ने सदन में राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रही थी। डाॅ महुआ माजी ने सदन में झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को खुल बताया और भाजपा सरकार की विफलताओं को रेखांकित किया।

डाॅ महुआ माजी ने सदन ने कहा:

डाॅ महुआ माजी ने सदन में बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए मंइयां सम्मान योजना के तहत 25 सौ रुपये हर महिने दे रही है, फूलो-झानो और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाएँ चला रही है।
जब 2016-17 में भाजपा सरकार में 4 हजार 96 सरकारी स्कूलों को मरज कर बंद कर दिया, जिससे दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों को ड्राप आउट होना पड़ा। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाये और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत किये और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के माध्यम से झारखंड के पचास युवक युवतियों को विदेश में पढ़ने भेज रहे हैं। इतना ही नहीं महिला सुरक्षा पर केंद्र सरकार निर्भया फंड के एक करोड रुपए का सही उपयोग न होना और बुनियादी सुविधाओं की कमी रहना बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।केंद्र सरकार को इस पैसे से बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूल, काॅलेज, हास्टल, शिक्षा संस्थान सहित हर जगह सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा देने चाहिए, जहां हमारी बेटियां सुरक्षित रहे, जो नहीं हो रहा है। इसके साथ जो हमारी महिला पुलिस है उसकी सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार गंभीर नहीं हैं। कई ऐसे जगह हैं जहां पर उन्हें काफी समस्याओं और असहजता का सामना करना पड़ता है। पुलिस बैरक में रहने, कपड़े बदलने के साथ-साथ बाथरुम का नहीं होने से इन्हें कई जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महुआ माजी ने केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विस्तार पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भले केंद्र सरकार परमाणु ऊर्जा विस्तार पर अपनी उपलब्धि बता ले, लेकिन परमाणु उर्जा के दुष्प्रभावों के बारे कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। झारखंड के जमशेदपुर में जादूगोड़ा जैसी जगह है जहां परमाणु ऊर्जा से हनी हो रहा है , युरेनियम जो गारु नदी से बहते हुए स्वर्ण रेखा नदी में जाकर मिलती है उस नदी के पानी को भी प्रदूषित कर रहा है, वहाँ लोग बीमार हो रहे हैं, इसके बचाव पर कोई ठोस कदम केंद्र सरकार ने आज तक नहीं उठा पाई है । आगे कहा कि हम सामाजिक न्याय, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *