
पटना । मोकामा गोली कांड के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है। उन्होंने पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है। अनंत सिंह के करीबियों के अनुसार वे वकीलों की उपस्थिति में बाढ़ कोर्ट पहुंचे और वहां उन्होंने सरेंडर किया है। इसके पहले मंगलवार को मोकामा के नौरंगा में हुए गोलीकांड में अनंत सिंह का नाम सामने आया था। इसी को लेकर अनंत सिंह के खिलाफ पचमहलाथाने में मामला दर्ज कराया गया था। इसके पहले गुरुवार सुबह ही सोनू सिंह को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया था. सोनू के पचमहला थाने में सरेंडर की बातें सामने आई बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तारी बताया था. बुधवार शाम हुए मोकामा गोलीबारी में लगभग 10 से 20 राउंड गोलियां चली। बताया जा रहा है कि सोनू मोनू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजे इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। वहीं आज सुबह सोनू ने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि मोकामा में हुई गैंगवार की घटना के बाद सोनू सिंह ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। सोनू सिंह ने पंचमाला थाने में सुबह-सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद से ही दूसरे आरोपित पक्ष मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने या पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बड़ी तैयारी कर रही है। तीन थाने की पुलिस बाढ़ पहुंच गई है। मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी। एक अन्य एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई है जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
