
लातेहारः मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान नदी के पास बन रहे फोरलेन सड़क के पुल निर्माण साइट पर बुधवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने अंधांधुध फायरिंग की है। इस गोलीबारी में साइट इंजीनियर दीपांकर को पैर में गोली लगी है। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के निर्देश पर थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे।उन्होंने घायल इंजीनियर को अन्य कर्मियों के सहयोग से मनिका अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।इस गोलीबारी में किसी उग्रवादी संगठन या आपराधिक गिरोह का हाथ है,यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था। वहीं निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात लोग आये थे।यहां आते ही उन्होने अंधाधुंध गोलीबारी की।मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
