
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पहली गारंटी सोमवार को जारी की है। कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने संयुक्त रूप से योजना को जारी किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
