
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 9 से ज्यादा जवान शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदारी के अंबेली में किया गया है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों के वाहन को उड़ा दिया गया है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया है। हमले में 9 जवान शहीद हो गये है। कुछ जवानों के गंभीर होने की भी सूचना है। डीआरजी दंतेवाड़ा के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। हालांकि 9 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। जवानों के काफिले में एक से ज्यादा वाहन चल रहे थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
