
रांची । राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रांची के उपायुक्त और झारखंड पुलिस को जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बाद सूचित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद रांची पुलिस ने इस मामले में सूचित किया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विशेष अनुसंधान टीम का भी गठन किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

