बोकारो । झारखंड के बोकारो में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। हादसा बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोकारो जिले के दांतू गांव के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर है। बोकारो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकलअधिकारी स्वीटी भगत ने कहा, ‘पांच लोगों को मृत अवस्था में लाया गया और तीन घायल हैं। एक की हालत गंभीर है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए, जिनमें से पांच को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वीटी भगत ने एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दो अन्य लोगों, एक बच्ची और एक महिला को कथित तौर पर कोई गंभीर चोट नहीं आई है। डॉक्टर ने बताया, ‘एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी और उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दो अन्य लोग, एक बच्चा और एक महिला, ठीक हैं।’ मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *