
महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंदिया-अर्जुनी रोड पर एक गांव के पास महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की एक बस के पलट जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। बस नागपुर से गोंदिया जा रही थी। पुलिस ने बताया है कि गोंदिया में राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी। गोंदिया-अर्जुनी रोड पर बिंद्रावण टोला गांव के पास ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस पलट गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों को तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। सीएम ऑफिस ने बताया, “स्टेट ट्रांसपोर्ट की शिवशाही बस भीषण दुर्घटना में पलट गई। घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली गई है। घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
