परवेज कुरैशी

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह नारा विकसित झारखंड गढ़ने की परिकल्पना है, हेमंत सोरेन के साथ खड़ी मंइया शक्ति कल्पना है। पूरे झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर धूम मचा दी है। ऊपर से दो सौ युनिट बिजली फ्री, किसानों की ऋण माफी और मंईयां सम्मान योजना ने सबको प्रभावित कर दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी जनसभा को संबोधित करके सबको चकित कर दी है।

कल्पना और उनका संबोधन:

कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी हैं, लेकिन वे पहले गृहणी एक शिक्षिका भी थी, वे बरियातू रोड स्थित एक स्कूल की संचालिका सह शिक्षिका हैं, बच्चों को शिक्षित कर रही थी, कि 2019 में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बने, और फिर 2020 में कोरोना संक्रमण काल आता है और देखते-देखते जमीन से संबंधित मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को इस्तीफा देना पड़ता है और उनकी गिरफ्तारी हो जाती है, तब झामुमो में मंत्री रहे चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। इसी दौरान 3 मार्च 2024 को कल्पना सोरेन अपना जन्मदिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होटवार जेल में जाकर मानती है और 4 मार्च 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस गिरिडीह में मनाया जाता है । जहां कल्पना सोरेन पहली बार जनसभा को संबोधित करती है । यह पहली सभा है जहां वे अंतिम समय में उनकी आंखों से आंसू बहने लगती है, फिर क्या था और यह तय हो गया कि गिरिडीह जिला के गांडेय विधानसभा से वे चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए गांडेय के जो तत्कालीन विधायक थे सरफराज अहमद इस्तीफा देते हैं। उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है और उनकी गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन चुनाव लड़ती है और जीत हासिल करती है। फिर वे रुकती कहां है । 4 मार्च 2024 से लेकर 15 अक्टूबर 2024 को झारखंड विधानसभा के 81 सीटों पर दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करती है । 4 मार्च 24 से लेकर 15 नवंबर 24 तक कल्पना सोरेन छोटी बड़ी करीब 85 जनसभाओं को संबोधित करती हैं। इसके बाद मतदान के दूसरे चरण के मतदान के 16 , 17 नवंबर तक तक मिलाकर करीब 98 जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं। इसमें वे झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वे वोट मांगने वाली पहली आदिवासी महिला बन गई है । उनकी स्टाइल और बात करने की तरीका ने राज्य की जनता को इस तरह लुभा गया की महिला तो महिला पुरुष भी उनका भाषण सुनने के लिए सभा स्थल तक पहुंचने लगे । हिंदी, संताली, ओड़िया, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में संबोधन करना और मंच के पास आये ग्रामीण महिलाओं से उनके ही भाषा में बात करना और छोटे छोटे बच्चे को गोद पर उठाकर उनके साथ दुलार करना न सिर्फ झारखंड बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी छा गई । इनके संबोधन ने तय कर दिया कि आने वाले समय में दूसरे प्रदेशों में होने वाले चुनाव भी इनका संबोधन सुनने के लिए स्टार प्रचारक के रुप में आमंत्रित किया जायेगा। गिरीडीह, गोड्डा, दुमका,कोडरमा, सराइकेला, जमशेदपुर, लोहरदगा, पाकुड़, गुमला, गढ़वा,धनबाद, सहित सभी 24 जिलों में जनसभा को संबोधित की और रांची शहर में कांटा टोली झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में इनके आवास के पास सुल्तान कालोनी में, हिंदपीढ़ी पूर्व पार्षद असलम , सलौद्दीन संजू और सुखदेवनगर थाना के खादगढ़ा में अजय तिर्की वगैरह के जनसभा में संबोधित करते हुए अंतिम समय देवघर, बोकारो और अपने विधानसभा गांडेय विधानसभा में पद यात्रा डोर टू डोर प्रचार शामिल है । कल्पना सोरेन खुद गांडेय से उम्मीदवार हैं और अपने इंडि गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार करके यह साबित कर दी है कि आदिवासी महिला किसी से कम नहीं है। कल्पना की जनसभा में भीड़ उमड़ के आने से भाजपा, लोजपा, आजसू, जेकेएलएम का होस उड़ गये।

भाजपा के दिग्गज:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री व झारखंड बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी हेमंत विस्वा सरमा, केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी नाथ आदित्य ,
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता सह भाजपा सांसद रवि किशन, हिंदी सिनेमा और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती,लोजपा सांसद चिराग पासवान आदि ने संबोधित किया , लेकिन भाजपा ने कल्पना सोरेन के टक्कर में किसी भाजपा महिला को नहीं उतारा। भाजपा की ओर से असम मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने करीब 50 से अधिक सभाएं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 50 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं ।

कौन होगा सफल:

झारखंड विधानभा में कौन होगा सफल इसके लिए 23 नवंबर 2024 तक का करना होगा इंतेज़ार।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *