October 18, 2024

पिपरा । झारखण्ड के पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस को नक्सलियों को हथियारों का डंप मिला है। जिसमें एके 47, एसएलआर, इंसास समेत कई हथियारों के कारतूस हैं। मिली सूचना के अनुसार करीब 1000 कारतूस हैं, जो बर्तन में छिपाए गए थे। हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं, पुलिस की टीम इलाके में बड़ा सर्च अभियान चला रही है और भी अधिक हथियारों को मिलने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार मौके से करीब 1000 गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया गया है। झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरा के पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का हथियार का डंप है।इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और हथियार के इस डंप को बरामद किया है। यहां गोलियो और हथियारों को पुराने बर्तन में छिपा कर रखा गया था। आशंका जताई जा रही कि माओवादियों ने किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों के इस डंप को छिपा कर रखा था।जिस इलाके से हथियारों का डंप बरामद हुआ है वह बिहार से कुछ ही दूरी पर है।यह इलाका प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य सह 15 लाख के इनामी नितेश यादव का प्रभाव वाला है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *