October 18, 2024

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति संजय कुमार महतो उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल संजय महतो ने बताया की बुधवार की सुबह 4:00 बजे वह अपने अन्य परिवार के साथ मछली मार रहे थे तभी गांव के विश्वनाथ महतो,प्रदीप महतो,राजू चौरसिया,विजय चौरसिया,सरोज महतो,लक्ष्मी नारायण चौरसिया,राजेश चौरसिया एक जुट होकर हरवे हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और मुझे पीट कर सिर में टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।इसके बाद घायल संतोष महतो के परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *