October 16, 2024

रांची। झारखंड में दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा:

पहला चरण
अधिसूचना: 18 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर
नाम वापसी: 30 अक्तूबर
मतदान: 13 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर

दूसरा चरण
अधिसूचना: 22 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर
नाम वापसी: 1 नवंबर
मतदान: 20 नवंबर
मतगणना: 20 नवंबर

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटर्स की संख्या बताई है। संख्या 2.6 करोड़ है।

कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए ऑब्जर्वर के नामों की की घोषणा:

कांग्रेस ने चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए पार्टी के नेताओं के नामों का ऐलान कर दिया है। तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विकारमार्क मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

झारखंड में साथ चुनाव लड़ सकती है बीजेपी और जेडीयू:

नीतीश कुमार की जेडीयू झारखंड में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले पटना में झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू झारखंड में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *