October 16, 2024

रांची । झारखंड में शनिवार को विजयादशमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है, अब से थोड़ी देर में राजधानी रांची समेत 8 जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, नामकुम के सिदरौल, टाटीसिल्वे मैदान, शालीमार मैदान एचइसी, झखड़ाटांड़ और महादेव टंगरा में रावण दहन का कार्यक्रम होगा।‌ मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी रावण दहन का आयोजन करेगा, इसकी तैयारी हो लगभग पूरी हो चुकी हैं। रावण सहित मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले को शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान ले जाया गया, वहीं तीनों पुतलों की सजावट की गई। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 60 फीट है।शाम चार बजे से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 सिर वाले रावण के दहन से पहले कार्यक्रम शुरू हो गया है, इस बार उत्तर प्रदेश के कलाकारों की ओर से जीवंत झांकी भी निकाली जायेगी। इतना ही नहीं पायरो फायर वर्क्स मुंबई और कोलकाता की टीम की आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। रावण दहन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे इसके अलावा रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *