October 16, 2024

रांची। राज्य सरकार ने मंगलवार को सात आईपीएस अधिकारियों व 27 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। हजारीबाग के एसडीपीओ कुमार शिवाशिष को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत 2021 बैच के आईपीएस पारस राणा को एएसपी अभियान चाईबासा, राकेश सिंह को एएसपी अभियान पलामू, ऋत्विक श्रीवास्तव को एएसपी अभियान चतरा, एम मो याकूब को एसडीपीओ हुसैनाबाद, ललित मीणा को एसडीपीओ चैनपुर गुमला, अमित आनंद को एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। एएसपी व डीएसपी रैंक के इन अफसरों की भी पोस्टिंग एएसपी राहुल देव बड़ाईक को एएसपी अभियान गढ़वा, सुरजीत कुमार को एएसपी अभियान गिरिडीह, पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत डीएसपी रतिभान सिंह को मुख्यालय कोडरमा, रणवीर सिंह को मुख्यालय सिमडेगा, अखिल नितिश कुजूर को खूंटी मुख्यालय, राकेश नंदन मिंज, सुधीर कुमार, अंजनी कुमार तिवारी, आनंद ज्योति मिंज, आशीष कुमार महली, दीपक कुमार 2 को एसटीएफ रांची, संतोष कुमार मिश्र, हिमांशू चंद्र मांझी, वीरेंद्र कुमार राम, कुलदीप कुमार को विशेष शाखा, वेंकटेश कुमार को देवघर मुख्यालय, श्रीनीरज को यातायात जमशेदपुर, रोहित कुमार रजवार, अंकिता राय को आतंक निरोधी दस्ता, अजय कुमार केसरी को आईआरबी 3 चतरा, संदीप कुमार गुप्ता को आईआरबी 4, भुपेंद्र कुमार राउत को आईआरबी 2, जयप्रकाश नारायण चौधरी को मुख्यालय गोड्डा, मंगल सिंह जामुदा, सुमित सौरव लकड़ा को एसीबी, राजेश कुमार सिन्हा को डीआईजी रांची एडमिन, संजय कुमार सिंह को जामताड़ा मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *