October 16, 2024

रांची । झारखंड में 5 अक्टूबर से मौसम करवट लेगा। दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बंग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने शुक्रवार 4 अक्टूबर को यह जानकारी दी। अगले 2 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 से 10 अक्टूबर तक भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। रांची में 4 अक्टूबर से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से घटकर 29 डिग्री पर आ जाएगा। 5 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *