रांची। मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशी योजना बिजली बिल बकाया माफी योजना के तहत विद्युत आपूर्ति अंचल रांची अंतर्गत लालपुर सब डीविजन में कांटा टोली ,लालपुर, कोकर के लाभुकों के बिच करीब 110 लाभुकों को बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरण किए गया। कांटा टोली कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने प्रमाण पत्र दिये। अधिकत्तर महिलाएं प्रमाण पत्र लेने पहुंची थी, सभी के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। बताया गया कि जिनका दो सौ युनिट से कम बिजली खपत होगी उसका बिल माफ होगा।

यहां भी लगे थे शिविर:

गुरुवार और शुक्रवार को रांची जिला अंतर्गत विभिन्न बिजली विभाग के केंद्रों में शिविर लगाकर प्रमाण पत्र दिया गया । मुख्य रूप से रांची जिला अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी 1818, डोरंडा 1139, रांची पश्चिमी 1409, न्यू कैपिटल 1339, रांची केंद्रीय 1233 , कोकर 109 5, रांची जिला में कुल 8033 वही खूंटी 1198 यानी कुल विद्युत आपूर्ति आंचल रांची में 9231 उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त जानकारी डी एन साहू विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल रांची ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

1 thought on “बिजली बिल बकाया माफ वाले को मिला प्रमाण पत्र खुशी से चेहरे खिल उठे

Leave a Reply to Mahesh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *