
रांची । नवरात्र के मौके पर राजधानी रांची को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहरवासियों को शुक्रवार को कांटाटोली फ्लाईओवर का तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 224.94 करोड़ की लागत से बने कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है। इसके साथ ही 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। शिलान्यास की जाने वाली 27 योजनाओं की कुल लागत राशि 2471.90 करोड़ है। वही उद्घाटन की जाने वाले चार योजनाओं के कुल लागत 792.10 करोड़ है। कांटाटोली फ्लाईओवर बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर फोरलेन स्मार्ट पथ और कांके चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पर धनबाद का भी उद्घाटन होगा। जबकि सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक, कांके रोड फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया जाएगा। उद्घाटन किए जाने वाले कोंका चौक, विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेने पथ की कुल लागत 461.90 करोड़ है। इसके साथ ही अनगड़ा हाहे राहे पथ की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की कुल लागत 57.95 करोड़ है। बिरसा चौक से गोल चक्कर फोरलेन की लागत 47.35 करोड़ है।
