September 28, 2024

रांची। झारखंड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य के 91 अंचलाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य के 91 अंचल अधिकारियों में मुख्य रूप से रांची जिला अंतर्गत बंदोबस्त पदाधिकारी सहित आंचल पदाधिकारियों को मिलाकर 12 प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है । कृष्ण कन्हैया राजहंस भू अर्जन पदाधिकारी जामताड़ा को रांची जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है । ज्योति वंदना कुजूर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची बनाया गया है। आशुतोष कुमार ओझा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची । हरिहर प्रसाद ओझा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची। वहीं चंचल कुमारी को मंडरा अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है, मोहम्मद अनीस को इटकी अंचल अधिकारी, राम प्रवेश कुमार को नामकुम अंचल अधिकारी , राजेश कुमार नगडी अंचल अधिकारी, हंस हेंब्रम बुंडू अंचल अधिकारी, प्रवीण कुमार सिंह सिल्ली अंचल अधिकारी और जया शंखी को राहे अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *