September 27, 2024

11 लाख की लागत से बनी ताजिया रहा आकर्षण का केंद्र

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा गांव में सोमवार को चालीसवां का जुलूस निकाला गया। जुलूस में ग्यारह लाख की लागत से बनी कर्बला का प्रारूप ताजिया रहा आकर्षण का केंद्र। बताते चलें कि नेउरा में मोहर्रम की चालीस दिन के बाद मनाने वाली चालीसवां का त्योहार विशेष तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर स्थानीय कार्यक्रम के द्वारा बेहतरीन नकाशी से खूबसूरत ताजिया का निर्माण किया जाता है। इसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ो लोग कई किलोमीटर दूर से हजारों लोग आते हैं। जुलूस में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी,नगर निगम के पूर्व पार्षद मनोज सिंह ,चैनपुर पूर्वी के जीप सदस्य फैयजाल अहमद ,चैनपुर प्रखंड के उप प्रमुख सुनील सिंह, जनरल खलीफा खुश मोहम्मद,चालीसवां कमेटी के सदर जुबैर अंसारी , सेक्रेटरी रिजवान अंसारी नायब सदर रहमान अंसारी, नाइस सेक्रेटरी , नजीर अंसारी, खजांची फिरोज आलम,कारीगर सफीक अंसारी, शाहिद अंसारी ,खुर्शीद अंसारी, पिंटू अंसारी, नसीम अंसारी, नजरुल अंसारी , फुल मोहम्मद अंसारी, साजिद अंसारी,सहित गणमान्य लोगों में अकबर कुरैशी ,कासिम अंसारी ,लुकमान अंसारी ,अब्दुल मुतालिब, जुनाब अंसारी , अकलीम अंसारी,गुलाम हैदर , ,वसीद अंसारी ,अजमल अंसारी, इस्तखार अहमद, सोनू डीलर सद्दाम अंसारी ,सरफुद्दीन अंसारी, व जमीर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *