September 28, 2024

रांची । आज पूरे झारखंड में बारिश के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में अधिक बारिश हो सकती है, क्योंकि इन इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बन रहा है। रांची से मानसून ट्रफ गुजर रहा है जिसका असर राजधानी में भी देखने को मिल सकता है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज की संभावना है। राज्य में कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है। झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार,लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *