September 28, 2024

बरेली। घर में घुसकर एक युवक ने 85 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। वृद्धा की बहू कमरे में पहुंची तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर युवक भाग गया। घेराबंद कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।थाना हाफिगंज क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर 85 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। वृद्धा की बहू घर के अंदर पहुंची तो युवक सफेद चादर अपने ऊपर लपेटकर भाग गया, लेकिन युवक की चप्पल और उसका लोअर वहीं रह गया।जानकारी के मुताबिक वृद्धा के पति और बेटे की मौत पहले ही हो चुकी है। वृद्धा की बहू पड़ोस में ही रह रहे भाई-भाभी के साथ रहती है। सोमवार को करीब एक बजे मृतका की बहू किसी काम से गई तो दरवाजा बंद था। किसी तरह से उसने दरवाजा खोला तो होश उड़ गए। वृद्धा से पड़ोस का ही रहने वाला युवक दुष्कर्म कर रहा था। शोर मचाने पर युवक वहां रखी सफेद चादर को लपेटकर भाग गया। युवक की चप्पल और लोअर वहीं रह गया। मृतका की बहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंद कर युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घर में घुसने की पुष्टी भी हुई है। युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *