रांची। केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा द्वारा पहली बार आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में उपस्थित थे। करीब 26 हजार कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जब केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत माता की नारा लगाया तो कार्यकर्ताओं की तरफ से जोश भरी आवाजें नहीं आई, तब उन्होंने जोर लगाकर कहा पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है या नहीं बनानी है, बनानी है तो ऐसी आवाजें नहीं होती है । मोदी जी दिल्ली में हैं उनको ये आवाज पहुंचनी चाहिए कि, रांची में भाजपा वाले इकट्ठा हुए हैं, मेरे साथ दोनों हाथ उठाइये, विजय की मुट्ठी और संकल्प की मुट्ठी दीजिए , परिवर्तन के लिए मुट्ठी दीजिए और प्रचंड मत से विजय बनाने के लिए मुठ्ठी दीजिए। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन मैं कहा कि लोकसभा में आप लोगों की बदौलत से नव सिम आई लेकिन एकादशी विधानसभा में से 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा की बहुमत है और पूरी उम्मीद है कि आप लोग अगले विधानसभा में अपने वोट देकर भाजपा के गोद में कमल फूल डाल देंगे।

60 साल के बाद तीसरी बार कोई प्रधानमंत्री चुना गया है:

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने 2024 में इंडी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में नहीं बल्कि भाजपा का समर्थन किया। साठ साल के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना गया है। झारखंड की जनता ने 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। इस चुनाव में हम 9 सीटें जीते हैं। यह बताता है कि आने वाले दिनों में झारखंड में सरकार किसकी बनने वाली है। अमित शाह ने जेएमएम-कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विजय के बाद अहंकार आता है, लेकिन पराजय के बाद अहंकार आया हो यह पहली बार देख रहा हूं। देश में सरकार किसी और की बनी, चुनाव कोई और जीता। लेकिन, अहंकार कांग्रेस पार्टी को आया है। संसद में आपने राहुल गांधी को देखा है, इतना अहंकार कोई दो-तिहाई बहुमत से जीतने के बाद भी नहीं पालता। 2024 के चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और अकेली भाजपा को 240 सीटें मिली है। कांग्रेस पार्टी को 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें मिली, इससे ज्यादा सीट अकेले 2024 में एनडीए को मिली है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने पूछा, आपमें किसका अहंकार है, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का अहंकार है, किसका अहंकार है? भाजपा देश में कोई चुनाव जीतती है तो मंच पर नेता नहीं, बूथ का कार्यकर्ता होता है। देश के 60 करोड़

हमरी सरकार कर रही है विकास कार्य:

साठ करोड़ गरीबों को पांच किलो अनाज दिया। 13 करोड़ गरीबों के घर में गैस सिलेंडर दिया, 14 करोड़ शौचालय बनाए गए, तीन करोड़ आवास, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज नरेंद्र मोदी ने दिया।

नक्सलवाद से झारखंड को राहत:

अमित शाह ने कहा कि बिहार और झारखंड नक्सलवाद से पीड़ित राज्य रहा है। नरेंद्र मोदी ने अपने 10 सालों के कार्यकाल में नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है।

भाजपा सरकार ने का किया है:

इंडी गठबंधन वाले कहते हैं, हमने विकास किया। हम पूछते हैं कि झारखंड के लिए कांग्रेस ने 10 साल के शासन में क्या किया सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया दिया, नरेंद्र मोदी ने दस सालों में तीन लाख 84 हजार करोड़ दिया। झारखंड का विकास अगर किसी ने किया तो भाजपा ने किया, झारखंड को भाजपा ने बनाया। राष्ट्रीय राजमार्ग 15 हजार करोड़,58 हजार करोड़ के रेलवे, एक देवघर में एयरपोर्ट, एक एम्स, 600 मेगावॉट का प्रोजेक्ट, गरीब कल्याण की कई योजनाएं दी। मोदी झारखंड को ज्यादा तवज्जों देते हैं। स्वास्थ्य योजना, मुद्रा योजना और जनधन योजना की शुरुआत झारखंड से की।

भ्रष्टाचारी को ही टिकट देगी:

अमित शाह ने कहा, देशभर में अगर कोई भ्रष्ट सरकार है तो वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की है। यहां एक सांसद के घर से तीन सौ करोड़ रुपए और एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ रुपए मिलता है। कांग्रेस इन भ्रष्टाचारियों को लेकर आगे बढ़ती है। जिस मंत्री के पीए के घर से टिकट मिला, उसे फिर टिकट देगी नहीं तो वो बता देगा कि पैसा किसका था। जमीन, शराब, ट्रांसफर-पोस्टिंग का घोटाला है, यह घोटालेबाजों की सरकार है।

भाजपा को ही आदिवासियों की चिंता:

अमित शाह ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री, आदिवासियों की चिंता करने के बजाए भूमि घोटाला कर रहे हैं। आने वाले दिनों में संख्या घटने वाली है। देशभर में कहीं आदिवासी की संख्या कम हो रही है तो वह झारखंड में हो रही है। भाजपा की सरकार बनी तो दो हम एक व्हाइट पेपर लाएंगे। हमारी आबादी के अंदर घुसपैठिए नौकरी हासिल कर रहे हैं।
हेमंत के लिए आदिवासी कल्याण का मतलब है, अपने परिवार का कल्याण। राज्य को अगर किसी ने सबसे पहले आदिवासी मुख्यमंत्री दिया तो भाजपा ने बाबूलाल , अर्जुन मुंडा के रूप में दिया था। देश की राष्ट्रपति आदिवासी है। संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में डाला। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया। सब भाजपा ने किया। नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा पिछड़े हैं। मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

झारखंड को अटल बिहारी बाजपेयी की देन: शिवराज सिंह

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 9 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। 52 विधानसभा में भाजपा के पक्ष में वोट पड़े़ हैं। झारखंड अटल बिहारी बाजपेयी ने बनाया और संवारा है नरेंद्र मोदी ने। जेएमएम का मतलब हो गया है माइनिंग माफिया, मर्डर माफिया। दूसरी तरफ पीएम मोदी की योजना से देश का विकास हो रहा है। वहीं, लूट के मामले में झारखंड पहले पायदान पर है।

आदिवासियों की संख्या घटी: मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है। आदिवासियों की संख्या कम हुई है । संथाल परगना में जहां 1951 में 44% आदिवासी थे वह घटकर 28% में आ गए , जहां 9% मुस्लिम थे वह बढ़कर 22 9% हो गया है।

अर्जुन मुंडा ने कहा :

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि झारखंड प्रदेश से लेकर मंडल प्रदेश तक विस्तारित कार्य समिति की बैठक में सभी कार्यकर्ता गण शामिल हुए हैं, यह वही कार्यकर्ता है जो बूथ स्तर पर काम करते हैं और चुनाव जीताने का काम करते हैं । लोकसभा में इनकी मेहनत देखने को मिला है। इनके बदौलत ही नौ सीटें भाजपा ने जीत पाई है और केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनी।

बांग्लादेशी खतरा:

असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्वा सरमा ने कहा की बांग्लादेशी घुसपैठियों का झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं यहां वे राज कर रहे हैं और यहां के स्थानीय और आदिवासियों पर जुल्म ढा रहे हैं , पूरी तरह से हेमंत सरकार विफल है। जनता इसका जवाब देगी, और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनेगी। वहीं मंच संचालन विधायक भानु प्रताप शाही ने की इस विस्तारित कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान , असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद व राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ प्रदीप वर्मा , समीर उरांव , विधायक बिरांची नारायण नीलकंठ सिंह मुंडा, मनीष जायसवाल , भाजपा विधायक दल के नेता अमर बावरी, सांसद ढुल्लू महतो, अमरदीप यादव ,मनोज सिंह , पीएन सिंह, दिनेश गोस्वामी , यदुनाथ पांडेय, कालीचरण सिंह, निर्मला देवी, सहित भाजपा के कई कार्यकर्तागण एवं विस्तारित कार्य समिति के प्रदेश, जिला व मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *