रांची : झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है. दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड के इलाके में दाखिल होनी थी. संभावना जताई जा रही है कि किसान आंदोलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित हुई है. मंगलवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली रवाना हो गए. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब नई तिथि में भारत जोड़ा न्याय यात्रा शुरू होगी.

दरअसल, 14 और 15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्व से निर्धारित थी. भारत जोड़ा यात्रा झारखंड में दूसरे चरण में यह प्रवेश करने वाली थी और करीब दो दिनों तक पलामू गढ़वा में होनी थी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पलामू में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी. राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे. इससे पहले राहुल गांधी की गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी. उसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *